• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

आईजीयू में एम.एससी. मनोविज्ञान में प्रवेश पाने का अंतिम मौका 6 जुलाई तक।

Published on: 03 Jul 2026

*आईजीयू में एम.एससी. मनोविज्ञान में प्रवेश पाने का अंतिम मौका 6 जुलाई तक।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के मनोविज्ञान विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एम.एससी. मनोविज्ञान पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 6 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार प्रथम काउंसलिंग 13 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट (http://www.igu.ac.in) का अवलोकन कर सकते हैं।

विभागाध्यक्ष डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन एवं व्यवहार विज्ञान के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण मनोविज्ञान आज के सबसे तेजी से उभरते और संभावनाओं से भरपूर विषयों में से एक है। यह विषय केवल मानव व्यवहार एवं मानसिक प्रक्रियाओं के अध्ययन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, न्याय व्यवस्था तथा सामाजिक विकास सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कारण प्रशिक्षित मनोवैज्ञानिकों की मांग निरंतर बढ़ रही है।

विभाग टीचर इंचार्ज डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि एम.एससी. मनोविज्ञान पूर्ण करने के उपरांत विद्यार्थियों के लिए क्लिनिकल साइकोलॉजी, काउंसलिंग साइकोलॉजी, इंडस्ट्रियल एवं ऑर्गेनाइजेशनल साइकोलॉजी, एजुकेशनल साइकोलॉजी, फॉरेंसिक साइकोलॉजी, अनुसंधान, मानव संसाधन (HR), कॉर्पोरेट क्षेत्र, अस्पताल, शैक्षणिक संस्थानों, गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) तथा विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में रोजगार एवं शोध के व्यापक अवसर उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी उच्च शिक्षा एवं शोध के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट करियर का निर्माण कर सकते हैं।

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान विभाग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, अनुभवी संकाय, शोधोन्मुख वातावरण, अत्याधुनिक मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला, मनोवैज्ञानिक परीक्षणों तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से समग्र शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 से पूर्व अपना आवेदन अवश्य पूर्ण करें तथा इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में पहला कदम बढ़ाएं।